Rampur News: जिले में रोपे जाएंगे 29.37 लाख पौधे
रामपुर, जुलाई 7 -- Rampur News: रामपुर। डीएम अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में वर्ष 2026-27 के वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विभागवार पौधों के आवंटन, गड्ढों की तैयारी, जियो टैगिंग, पौधों की सुरक्षा तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम के फोटोग्राफ्स अपलोड करने सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की गई। डीएम ने कहा कि 12 जुलाई को आयोजित होने वाला वृक्षारोपण कार्यक्रम जनपद में एक जनभागीदारी उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में जनपद के प्रभारी मंत्री, शासन द्वारा नामित नोडल अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी सहभागिता करेंगे। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि अभियान का सफल एवं प्रभावी संचालन सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.