Rampur News: जिला चिकित्सालय में अज्ञात मरीजों के इलाज व पुनर्वास पर बैठक
रामपुर, सितम्बर 11 -- Rampur News: रामपुर। जिला चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बी.सी. सक्सेना की अध्यक्षता में अज्ञात मरीजों के बेहतर इलाज व पुनर्वास के लिए विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में वर्तमान में तीन अज्ञात महिला व एक अज्ञात पुरुष मरीज भर्ती हैं, जिन्हें बेहतर इलाज उपलब्ध कराया गया है। अब शासन द्वारा गठित समिति के माध्यम से उनके पुनर्वास केंद्र भेजने की तैयारी की जा रही है। इस समिति में एडीएम, सीएमओ, जिला समाज कल्याण अधिकारी, डीपीओ व वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज शामिल हैं। बैठक में वन स्टॉप सेंटर इंचार्ज चांद बी, मेट्रन राधिका, चंचल और कविता मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.