Rampur News: जिला कारागार में फहराया तिरंगा, बंदियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जीता दिल
रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: रामपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कारागार में ध्वजारोहण एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह आठ बजे जेल अधीक्षक राजेश यादव द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कारागार परिसर में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम की भावना से ओत-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें कारागार के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा बंदियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और देशभक्ति व राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जेल में निरुद्ध बंदियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इसके साथ ही उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले जेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जेल अधीक्षक राजेश यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।इनको यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.