रामपुर, सितम्बर 18 -- Rampur News: रामपुर। राष्ट्र सेवा व सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान का औपचारिक आगाज किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक और वरिष्ठ डॉक्टरों सहित समस्त चिकित्सा स्टाफ ने अस्पताल परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान सीएमएस और डॉक्टरों ने स्वयं झाड़ू उठाकर अस्पताल के वार्डों, ओपीडी परिसर और बाहरी प्रांगण की सफाई की तथा मरीजों व तीमारदारों को स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया। सीएमएस ने कहा कि सुशासन का असली मकसद हर नागरिक तक बेहतर और स्वच्छ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। इस दौरान अस्पताल के सभी अधिकारी, कर्मचारी व पैरामेडिकल स्टाफ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेवा संकल्प अभियान का आगाज, लाखों दीपों से जमगाए घाट यह भी पढ़ें- हर सप्ताह 02 घंटे श...