रामपुर, जुलाई 24 -- Rampur News: मौसम में बदलाव के साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को सुबह से ही पर्चा काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इन दिनों बुखार, उल्टी-दस्त, त्वचा में एलर्जी और वायरल इंफेक्शन के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। मुख्य ओपीडी में स्थिति यह थी कि पर्चा बनवाने के बाद मरीजों को अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सबसे ज्यादा भीड़ बाल रोग और फिजीशियन के कमरों के बाहर देखी गई। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षाकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, पैथोलॉजी लैब और दवा वितरण केंद्र पर भी लोग कतार में खड़े नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...