रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। भारतीय किसान यूनियन में जिलाध्यक्ष बदले जाने के बाद संगठन में विरोध तेज हो गया है। रविवार को पटवाई स्थित संगठन कार्यालय में जिला महासचिव होरीलाल राजपूत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पदाधिकारियों ने नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को बिना अनुमति और प्रस्ताव के किया गया निर्णय बताते हुए इसका विरोध किया। उनका कहना था कि किसानों में असंतोष के चलते नए जिलाध्यक्ष को स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में कई पदाधिकारियों और बहुत से कार्यकर्ताओं द्वारा सामूहिक इस्तीफे देने का दावा किया गया। इस दौरान जिला प्रमुख प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह यादव, मंडल महासचिव ठाकुर अजीत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष मीनू यादव, युवा जिलाध्यक्ष रंजीत यादव, तहसील अध्यक्ष सुंदरपाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष नासिर घोसी, जिला मीडिया प्रभारी नाजिम सिद्दीकी ...