रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: स्वार। खानपुर उत्तरी मजरा रज्जावाला गांव निवासी रचित और रितेश कुमार ने थाना स्वार में तहरीर देकर दो लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। आरोप है कि 14 अगस्त की शाम करीब चार बजे दोनों भाई निजी काम से बिजारखाता जा रहे थे। रास्ते में व्यक्ति ने अपने बेटे के साथ उन्हें रोक लिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...