रामपुर, अगस्त 23 -- Rampur News: शाहबाद में मढ़ैया झाऊ ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में बरती गई कथित अनियमितताओं की जांच के बाद प्रशासन ने ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की है। जांच में सरकारी धन के इस्तेमाल में गड़बड़ियां सामने आने पर जिलाधिकारी ने प्रशासक को बर्खास्त कर दिया। पंचायत के संचालन की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत सुरेश कुमार को प्रशासक के रूप में सौंपी गई है। मढ़ैया झाऊ गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत में कराए गए विभिन्न विकास कार्यों में नियमों की अनदेखी और सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी से शिकायत की थी। शिकायत में शंकर सिंह, जाके आलम, रिजवान, गंभीर सिंह, धर्मपाल सिंह और महबूब समेत अन्य ग्रामीणों ने कई कार्यों की जांच कराने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- Rampur News: वित्तीय अनियमितताओं में प्रशास...