रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: रामपुर। जल निगम के करीब 11.37 करोड़ के नोटिस की समय सीमा शनिवार को पूरी हो गई है। फिलहाल, जौहर विश्वविद्यालय की ओर से इस संबंध में जवाब दाखिल नहीं किया गया है। अब विभागीय कार्रवाई की तलवार लटक गई है। मालूम हो कि पूर्व में जल निगम के अधिशासी अभियंता देवेंद्र सिंह ने जौहर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार को नोटिस भेजा था, जिसमें कहा गया था कि दिसंबर 2019 से उनका निजी विश्वविद्यालय सीवरेज निस्तारण के लिए पांच एमएलडी के एसटीपी का उपयोग कर रहा है। इसके बाद अभी तक यूजर चार्ज जमा नहीं किया गया है। ऐसे में अब तक लगभग आठ करोड़ रुपये यूजर चार्ज और साढ़े तीन करोड़ ब्याज समेत विलंब शुल्क कुल लगभग 11.37 करोड़ रुपये नगर पालिका या राजस्व खाते में जमा कर चालान प्रस्तुत करें। मालूम हो कि सपा सरकार में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रह...