रामपुर, अक्टूबर 23 -- Rampur News: रामपुर। श्री श्याम मंदिर, ज्वालानगर के वार्षिक उत्सव के उपलक्ष्य में शुक्रवार को श्री श्याम निशान यात्रा सेवा समिति की ओर से नौवीं भव्य श्री श्याम निशान यात्रा निकाली गई। बाबा श्याम के जयकारों और भजनों के बीच श्रद्धालु भक्तिभाव से झूमते हुए आगे बढ़े। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। यात्रा का शुभारंभ पंडित दत्त राम शिवालय मंदिर में बाबा श्याम के गुणगान और आरती के साथ हुआ। हाथों में निशान लेकर श्रद्धालु भजन गाते और जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए निकले। यात्रा मिस्टन गंज, राजद्वारा रोड, गांधी समाधि, स्टार चौराहा, सिविल लाइंस स्थित एलआईसी रोड, परशुराम चौक और राम चौक होते हुए श्री श्याम मंदिर, ज्वालानगर पहुंचकर संपन्न हुई। यह भी पढ़ें- Hardoi News: संडीला में खाटू श्याम की भव्य निशान यात्रा...