रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: रामपुर। कैमरी के मुबारकपुर निवासी प्रदीप कुमार ने शिकायत कर बताया था कि गाटा संख्या 248 की करीब 1.3100 हेक्टेयर भूमि में से उनके हिस्से की 0.6550 हेक्टेयर भूमि को उनके भाई अम्बरीश कुमार ने फर्जी व कूटरचित प्रविष्टियों के आधार पर अपने नाम कराने का प्रयास किया। 19 जून 2026 को भूमि पर अपने हिस्से की आराजी जोतने के दौरान शिकायतकर्ता व उसके भाई मनोज कुमार गुप्ता के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दीं। जिस पर पुलिस ने अम्बरीश कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...