रामपुर, नवम्बर 4 -- Rampur News: बिलासपुर। विकास खंड कार्यालय में मंगलवार को नगर पंचायत केमरी के दूसरे बैच का जनगणना प्रशिक्षण जारी रहा। प्रशिक्षण के दूसरे दिन जनगणना प्रभारी मुहम्मद इलियास ने केंद्र का निरीक्षण कर प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसमें प्रत्येक परिवार और व्यक्ति से संबंधित सूचनाओं का सही एवं सटीक संकलन किया जाना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को प्रशिक्षण में बताई गई प्रक्रियाओं को गंभीरता से समझने और शासन के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जिम्मेदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। इस दौरान जनगणना कार्य की विभिन्न प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही कर्मचारियों क...