रामपुर, अक्टूबर 30 -- Rampur News: रामपुर। जिला अस्पताल में छह साल से बंद पड़ा 10 बेड का आईसीयू शुक्रवार से शुरू होगा। इससे गंभीर मरीजों को इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों में रेफर नहीं होना पड़ेगा। आईसीयू की सुविधा न होने से हर महीने 35 से 40 मरीजों को रेफर करना पड़ता था। सीएमएस डॉ. बीसी सक्सेना ने बताया कि स्टाफ की कमी के कारण आईसीयू बंद था। अब अस्पताल के कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर इसे शुरू कराया जा रहा है। इससे गंभीर मरीजों को स्थानीय स्तर पर उपचार मिल सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...