रामपुर, जुलाई 6 -- Rampur News: सैफनी/शाहबाद। कोतवाली क्षेत्र के केसरपुर गांव में रविवार शाम मकान का छज्जा गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक किशोर घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ, जब घर के बराबर में लगे बिजली के खंभे पर बंदरों के कूदने से ढीले होकर लटक गए तारों को ठीक किया जा रहा था। बताया गया कि गांव निवासी सत्यपाल के घर के बराबर में लगे बिजली के खंभे पर बंदरों के कूदने से बिजली के तार ढीले होकर लटक गए थे। रविवार शाम सत्यपाल छत के छज्जे पर चढ़कर उन्हीं तारों को सही कर रहे थे। इसी दौरान मकान का छज्जा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। यह भी पढ़ें- Bareily News: शाही के तुरसा में जर्जर छज्जा गिरा, मलबे में दबकर दादी और नातिन की मौत छज्जे के नीचे खेल रहे सत्यपाल के पांच वर्षीय बेटे आरव और उनके 17 वर्षीय भतीजे आलोक मलबे में दबकर गंभीर ...