रामपुर, अगस्त 25 -- Rampur News: नैनीताल हाईवे पर नवीन मंडी के सामने चोरों ने एक धर्मकांटे समेत पांच दुकानों को निशाना बनाकर पांच हजार रुपय नकदी समेत करीब तीन लाख रुपये के माल पर हाथ साफ दिया। साथ ही व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की हैं। क्षेत्र के गांव कुआंखेड़ा निवासी सुखविंदर सिंह नवीन मंडी के गेट के सामने धर्मकांटा चलाते हैं। बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे धर्मकांटे पर तैनात कर्मचारी काम बंद कर अपने घर चले गए थे।इसी दौरान चोरों ने वहां बने खोखे में कूमल लगा दिया। चोर अंदर रखे एक लैपटॉप, डीवीआर, दो बैट्री, तीन कैमरे और करीब पांच हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए। इसके बाद चोरों ने आस-पास स्थित अन्य दुकानों को भी निशाना बनाया। गांव डोहरिया निवासी फिरासत की दुकान से ग्लेंडर मशीन समेत करीब 30 हजार रुपये का सामान चोर...