रामपुर, जुलाई 20 -- Rampur News: स्वार। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें बरामद की हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मिलक नौखरीद पुल के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान दो संदिग्ध युवकों को रोककर पूछताछ की गई। तलाशी लेने पर उनके पास बिना नंबर प्लेट की दो हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिलें मिलीं। जांच करने पर दोनों बाइक चोरी की पाई गईं。 यह भी पढ़ें- Moradabad News: चोरी की बाइक सहित पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार,भेजा जेलआरोपियों की पहचान पुलिस ने आरोपियों की पहचान फैजान पुत...