रामपुर, अक्टूबर 11 -- Rampur News: चुनावी रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित मोहम्मद जावेद की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 10 अक्टूबर 2026 की शाम करीब साढ़े सात बजे की है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते ताज और उसके साथियों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में ताज, शारिक, सोनू समेत चार आरोपियों के नाम दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...