रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: रामपुर। जिला अस्पताल में दवा काउंटर पर ड्यूटी कर रहे चीफ फार्मासिस्ट को पीटने के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। देर शाम तक पुलिस की पूछताछ जारी थी। इस बीच अस्पताल कर्मियों ने हंगामे के दौरान यहां पहुंचे यूपी-112 में तैनात सिपाही पर कार्रवाई की मांग की थीं, जिसके बाद उस भी कार्रवाई हुई है। उसे शहर कोतवाली क्षेत्र से हटाकर रिजर्व में भेज दिया है। जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट किशन सिंह सुप्याल के साथ मगंलवार को एक युवक ने उस वक्त मारपीट कर दी थी जब वह दवा काउंटर पर डयूटी पर थे। यह भी पढ़ें- Rampur News: जिला अस्पताल में चीफ फार्मासिस्ट के साथ हाथापाई करने वाले पर केस दर्ज दोपहर के वक्त भीड़ में लगे एक युवक से उनका दवा लेने को लेकर विवाद हो गया थ...