Rampur News: चीनी मिल के नवीनीकरण, खाद की उपलब्धता और जर्जर सड़कों को लेकर किसानों का प्रदर्शन
रामपुर, अगस्त 12 -- Rampur News: भारतीय किसान यूनियन अंबावता के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर स्थित पार्क में धरने पर बैठ गए। किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर चर्चा की और नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में उपजिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।किसानों की आवाज सुनकर अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं।उन्होंने समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोहम्मद सलीम वासी ने कहा कि रुद्र विलास चीनी मिल की हालत बेहद जर्जर है।गन्ना पेराई सीजन में मिल 24 घंटे में चार-पांच घंटे भी ठीक से नहीं चल पाती, जिसके चलते किसानों को कई-कई दिन गन्ना लेकर इंतजार करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि परेशानी के कारण क्षेत्र में गन्ने का रकबा करीब 70 प्रतिशत तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.