रामपुर, जुलाई 4 -- Rampur News: रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मिलक निब्बी सिंह गांव स्थित आश्रम में चक रोड निर्माण को लेकर हुए विवाद में योगाचार्य के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। योगाचार्य ओमकार सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके आश्रम के सामने स्थित चक रोड का निर्माण कार्य कुछ लोगों द्वारा लगातार रोका जा रहा था। राजस्व विभाग और पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश के बाद निर्माण कार्य दोबारा शुरू हुआ, लेकिन आरोपियों ने फिर से काम रुकवा दिया। पीड़ित का आरोप है कि 28 जून की सुबह करीब सात बजे मुकुट सिंह, फूललाल, विनोद, रामपाल सिंह और बदन सिंह आश्रम में घुस आए। सभी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...