रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: मिलक। घर लौट रहे युवक के साथ तीन लोगों ने रास्ते में रोक कर गाली गलौज और मारपीट कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर के मोहल्ला असदुल्लापुर निवासी विशाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए लिखा किवह मिलक के शमशान घाट से अपने घर वापस लौट रहा था।इसी दौरान रास्ते में उसी के मोहल्ले के आकाश गोस्वामी, विश्वजीत और बादल ने रास्ते में रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे।आरोप है कि विरोध करने पर तीनों ने उसके साथ लात-घूंसों, बेल्ट और हाथ में पहने धारदार कड़े से वार करना शुरू कर दिया। मारपीट में विशाल घायल हो गया। मारपीट होता देख आस पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए और उसका भाई बचाना आया तो उसके भाई के साथ भी आरोपियों ने मारपीट कर दी।भीड़ को देख सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फ...