रामपुर, अगस्त 25 -- Rampur News: स्वार क्षेत्र के ग्राम धनोरी में सोमवार सुबह घर में साफ-सफाई कर रही 50 वर्षीय महिला को सांप ने डस लिया। सर्पदंश के कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। महिला की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम धनोरी निवासी मंगल सेन की पत्नी बुधदो देवी सोमवार सुबह करीब नौ बजे घर में साफ-सफाई कर रही थीं। इसी दौरान अचानक घर में सांप निकल आया और उसने महिला को डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। महिला की हालत खराब होती देख परिजन घबरा गए और उन्हें उपचार के लिए ले जाने की तैयारी करने लगे।बताया गया कि महिला की हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ ही देर बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों की चीख-पुका...