रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धावनी बुजुर्ग निवासी बरकत शाह पुत्र मुजफ्फर शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि छह अगस्त की दोपहर वह अपने घर में बैठे थे। उसी समय गांव के ही अली अहमद, बाबू शाह, नूर अहमद और रईस बानो जबरन उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। ​जब पीड़ित ने गाली देने से मना किया, तो आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे पीड़ित को गंभीर चोटें आईं। मारपीट के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Banda News: रंजिश में की मारपीट, चार के खिलाफ केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...