रामपुर, जुलाई 10 -- Rampur News: स्वार, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की युवती की तहरीर पर पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, पीछा करने, अश्लील हरकतें करने, जान से मारने की धमकी देने और सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की धमकी देने के आरोप में सात नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने तहरीर में आरोप लगाया कि मुख्य आरोपी काफी समय से उसका पीछा कर रहा था। अश्लील टिप्पणियां करता था और अभद्र हरकतें करता था। आरोप है कि एक दिन आरोपी जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने और विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने पीड़िता तथा उसके माता-पिता को जान से मारने और उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी。

पुलिस की कार्रवाई पीड़िता की शिकाय...