रामपुर, अगस्त 2 -- Rampur News: केमरी। थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर छेड़छाड़ करते हुए मारपीट की गई। विरोध करने पर लूटपाट करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। केमरी थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक युवक ने शिकायत पत्र देकर कहा था कि 26 जून को वह मोहर्रम का जुलूस देखने गया था। वहां शकील अहमद और जावेद ने उसके साथ गाली-गलौज व मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, जिसके बाद आरोपी उससे रंजिश मानने लगे।आरोप है कि इसी रंजिश के तहत आठ जुलाई की रात शकील अहमद, इजहार अहमद, जावेद, वसीम, नसीम जहां, महफूजउद्दीन, आतिफ, चुन्नू, शुएब और अनीस बानो समेत अन्य लोग हथियारों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। आरोप है कि महफूजउद्दीन और इजहार अहमद ने उसकी ...