Rampur News: घर में घुसकर चार लोगों ने युवक को पीटा
रामपुर, अगस्त 8 -- Rampur News: बिलासपुर। खजुरिया थाना क्षेत्र में घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव धावनी बुजुर्ग निवासी बरकत शाह के अनुसार वह अपने घर में बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव के ही अली अहमद, बाबू शाह, नूर अहमद और रईस बानो घर में घुस आए। आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से पीट कर उन्हें घायल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट में उन्हें काफी चोटें आईं। यह भी पढ़ें- घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारपीट, केस इसके बाद आरोपियों जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.