रामपुर, जुलाई 3 -- Rampur News: मिलक, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायन नगला निवासी प्रीति ने कोतवाली में तहरीर देकर लिखा कि घर में उसकी जेठानी कस्तूरी, अभिषेक, मुस्कान और जसवंत घरेलू विवाद और खर्च को लेकर उसके साथ गाली गलौज करने लगे। आरोप लगाया कि गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ लाठी डंडों से मारपीट कर दी।जिसमें वह घायल हो गई। पुलिस ने घायल महिला का मेडिकल कराकर चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...