रामपुर, सितम्बर 9 -- Rampur News: शाहबाद क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर उर्फ नया गांव की ग्राम सभा की करीब 106 एकड़ जमीन को निजी नामों में दर्ज कराने का बड़ा खेल सामने आया है। फर्जी कागजों से तहसील रिकॉर्ड में हेरफेर कर जिस जमीन को चार भाइयों और उनकी मां के हक में दर्ज कराया वह सरकारी कागजों में रामगंगा और खादर की भूमि के रूप में दर्ज है। साल 2010 में हुए इस कारनामे की एक शिकायत से शुरू हुई जांच में परत-दर-परत चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। मामले की सुनवाई करते हुए उप संचालक चकबंदी की कोर्ट ने 16 साल पुराने आदेश को निरस्त कर दिया है। एसओसी की जिम्मेदारी संभाले एडीएम न्यायिक जंग बहादुर यादव ने इस जमीन को फिर ग्राम सभा के खाते में दर्ज करने के आदेश दिए हैं। साथ ही तहसील स्तर पर पूर्व में हुए अवैध इंद्राज की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं।...