रामपुर, जुलाई 28 -- Rampur News: रामपुर। सीडीओ गुलाब चंद्र की अध्यक्षता में मंगलवार को विकास भवन सभागार में आयोजित जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनसहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। बैठक में सीडीओ ने कहा कि जल सारथी ऐप के माध्यम से जल जीवन मिशन से संबंधित गतिविधियों की निगरानी, जनसहभागिता तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन में सहायता मिलेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं ग्राम प्रधानों से अपेक्षा की कि वे शीघ्रातिशीघ्र ऐप डाउनलोड कर उसका उपयोग सुनिश्चित करें तथा अपने क्षेत्र में भी अधिक से अधिक लोगों को इसके प्रति जागरूक करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...