Rampur News: ग्रामीण के साथ मारपीट में दो पर केस दर्ज
रामपुर, जुलाई 26 -- Rampur News: रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चेटा निवासी रियाजुल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित रियाजुल का आरोप है कि 24 जुलाई की शाम वह अपने खेत पर गया था। इसी दौरान गांव के सद्दा और आलेवी वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने पहले भी उससे कई बार झगड़ा किया है। मारपीट में उसे चोटें आईं, जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- Rampur News: युवक पर चाकू से हमला, रिपोर्ट दर्ज
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.