रामपुर, जुलाई 13 -- Rampur News: अजीमनगर थाना क्षेत्र के सींगनखेड़ा गांव निवासी कुलदीप कुमार खेत पर गया था। खेत पर जाने के दौरान जानकारी हुई कि पास के खेत स्वामी ने मेढ़ काट ली। जिस पर उसने विरोध जताया। इसी को लेकर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अंतिस,विमला और ओमकार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...