रामपुर, सितम्बर 7 -- Rampur News: स्वार। मुकरमपुर के जंगल में चार अगस्त को मिले गोवंश के अवशेष के मामले में नामजद पिता-पुत्र करीब एक माह बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। दोनों की गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और मामले की विवेचना जारी है। चार अगस्त को मुकरमपुर के जंगल में गोवंश के अवशेष मिलने के बाद हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था। आरोप लगाया गया था कि गोवंश का वध कर उसका मांस बिक्री करने के बाद अवशेष जंगल में फेंके गए। मामले में पुलिस ने खेत स्वामी असगर अली, उसके बेटे मुसब्बर अली, अकबर अली, सरफराज अहमद, अनवर अली और नवाब अली के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी。 यह भी ...