रामपुर, अगस्त 6 -- Rampur News: जब इच्छाशक्ति, दूरदृष्टि और जनभागीदारी एक साथ जुड़ते हैं, तब बदलाव केवल कल्पना नहीं, बल्कि वास्तविकता बन जाता है। जनपद रामपुर के विकास खण्ड शाहबाद की ग्राम पंचायत किरा ने इसी सोच को साकार करते हुए स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक आत्मनिर्भरता का ऐसा मॉडल विकसित किया है, जो आज पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा बन रहा है। ग्राम पंचायत स्थित गौशाला में संरक्षित 769 गौवंशों से प्रतिदिन निकलने वाले लगभग 3,845 किलोग्राम गोबर को अब बेकार नहीं समझा जाता, बल्कि इसे विकास का आधार बनाया गया है। इसी उद्देश्य से यहां 85 घन मीटर क्षमता का आधुनिक बायोगैस प्लांट स्थापित किया गया, जिसने गांव की तस्वीर बदल दी। प्रधान नीतू के नेतृत्व में पंचायत ने ऊर्जा संकट, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और अतिरिक्त आय के स्रोतों पर गंभीरता से...