रामपुर, अक्टूबर 29 -- Rampur News: रामपुर में जनगणना-2027 के प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने लघु जल संसाधन विभाग के अवर अभियंता चरन सिंह से स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्हें पत्र प्राप्त होने के दो दिन के भीतर लिखित जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। फील्ड ट्रेनरों के तृतीय बैच का प्रशिक्षण 15 से 17 अक्टूबर तक सन्त शिरोमणि रविदास सर्किट हाउस में सुबह 9 से शाम 6 बजे तक निर्धारित था। अवर अभियंता चरन सिंह 15 अक्टूबर को प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे, जिसे शासन के निर्देशों की अवहेलना मानते हुए प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। यह भी पढ़ें- Hardoi News: जनगणना प्रशिक्षण में गैरहाजिर रहने वालों पर होगा मुकदमा संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने या निर्धारित समय में जवाब प्रस्तुत न करने पर उनके विरुद्ध जन...