रामपुर, अक्टूबर 3 -- Rampur News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों को दोनों महान विभूतियों के जीवन मूल्यों, विचारों तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान से परिचित कराया गया। ------- यह भी पढ़ें- विद्यालयों में मनाई गांधी-शास्त्री जयंतीप्राथमिक विद्यालय पट्टी कल्याणपुर में स्वच्छता की शपथ विकास खंड चमरौआ स्थित प्राथमिक विद्यालय पट्टी कल्याणपुर-अब्बासनगर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई। प्रधानाध्यापक शिव कुमार सिंह एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक राकेश विश्वकर्मा ने बच्चों को संबोधित करते ह...