रामपुर, अक्टूबर 21 -- Rampur News: रामपुर। रामपुर आए, आजम खां के लिए दुआ की, सपा मुखिया अखिलेश यादव पर सियासी तीर चलाए और मुस्लिम नेतृत्व पर सवाल उठाए। लेकिन अब ओवैसी के बयानों पर रामपुर से ही पलटवार हुआ है। आजम खां की मुंहबोली बेटी एकता कौशिक ने सोशल मीडिया पर ऐसी पोस्ट लिखी कि सियासी बहस का रुख ही आजम खां की पैरवी और उनके संघर्ष की ओर मोड़ दिया। उनका पहला तंज था ओवैसी साहब, आप गलत शहर में आ गए हैं। दूसरी पोस्ट में उन्होंने बैरिस्टर ओवैसी से सीधा सवाल कर दिया कि आजम खां के लिए इतनी फिक्र है तो उनके कितने मुकदमों में वकालतनामा लगाया और संसद में उनके हक में कितनी बार आवाज उठाई। यह रामपुर है जनाब, पोस्ट में याद दिलाई शहर की पहचान यह भी पढ़ें- ओवैसी के बाद अब अखिलेश चढ़ाएंगे रामपुर का सियासी पारा, 22 को जेल में आजम खां से करेंगे मुलाकातओवैसी ...