रामपुर, सितम्बर 14 -- Rampur News: बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्रक चालक और दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है। रविवार की शाम चार बजे एक अज्ञात बाइक सवार नैनीताल हाईवे पर यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए गलत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान बाईपास पर सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गया। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों समेत राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। साथ ही सूचना पाकर उपनिरीक्षक ललित कुमार और केशू शर...