रामपुर, नवम्बर 11 -- Rampur News: दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती विवाहिता के साथ मारपीट करने और मारपीट के चलते गर्भपात होने का आरोप लगा है। विवाहिता का आरोप है कि शादी में मायके वालों ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। विरोध करने पर उसे प्रताड़ित किया गया। मामले में शहजादनगर पुलिस ने पति समेत छह ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ज्योति शर्मा उर्फ मोहिनी की शादी 19 फरवरी 2026 को मिलक थाना क्षेत्र के धनैली पूर्वी गांव निवासी पवन शर्मा के साथ हुई थी। ज्योति के मुताबिक, शादी में उसके पिता ने करीब 12 लाख रुपये खर्च किए थे। दान-दहेज और घरेलू सामान भी दिया था। इसके बावजूद शादी के बाद से ही पति पवन शर्मा, जेठ मनोज श...