रामपुर, अक्टूबर 19 -- Rampur News: भोट के गुजरैला गांव में खेत से गन्ना तोड़ने को लेकर एक किशोर की पिटाई करने का आरोप लगा है। मामले में किशोर के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अशोकपुर पट्टी मजरा गांव निवासी किशोर के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बेटा शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे गांव के एक अन्य लड़के के साथ गुजरैला गांव में धान बीनने गया था। इसी दौरान उसने गांव निवासी अतुल के खेत से एक गन्ना तोड़ लिया था। आरोप है कि इस पर खेत स्वामी ने गन्ने से ही किशोर की पिटाई कर दी।पिता का आरोप है कि उन्होंने किसी तरह बेटे को बचाया तो आरोपी गाली-गलौज करते हुए मौके से भाग गया। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि...