Rampur News: गंभीर बीमार बच्चों के इलाज के लिए डीएम ने दिए 1-1 लाख के चेक
रामपुर, सितम्बर 19 -- Rampur News: रामपुर। कलेक्ट्रेट स्थित जनता दर्शन में फरियाद लेकर पहुंचे दो गरीब परिवारों के लिए जिलाधिकारी की संवेदनशीलता जीवनदायिनी साबित हुई। गंभीर और असाध्य रोगों से जूझ रहे दो मासूम बच्चों के इलाज में आड़े आ रही तंगहाली को देखते हुए जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने मौके पर ही चाइल्ड केयर एंड प्रोटेक्शन फंड से 1-1 लाख रुपये की आर्थिक मदद स्वीकृत कर परिजनों को चेक सौंपे। सरकारी स्तर पर बिना किसी देरी के मिली दो लाख रुपये की इस वित्तीय मदद ने मुरादाबाद और बरेली के अस्पतालों में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चों के परिजनों की उम्मीदों को नया संबल दिया है। तहसील मिलक निवासी चांदनी गुप्ता की 10 वर्षीय पुत्री धेरवी जन्म से ही गंभीर बीमारी से जूझ रही है, जिसका जटिल उपचार मेडेसिया अस्पताल, मुरादाबाद में चल रहा है। आर्थिक रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.