रामपुर, अगस्त 17 -- Rampur News: मिलक। हरिद्वार से गंगाजल लेकर घर लौट रहे मिलक के कांवड़िये की रविवार शाम नजीबाबाद के पास हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। सोमवार सुबह शव को गांव पहुंचा, जहां दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र ग्राम खाता नगरिया निवासी रमेश(30) अपने गांव के ही रोशनलाल के साथ बाइक से शनिवार को हरिद्वार गंगाजल लेने गए थे। रविवार शाम जल लेकर वापस लौटते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रमेश सड़क पर गिर गए जिसके बाद पीछे से आ रही कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के समय रमेश का छोटा भाई राजेश भी बाइक से जल लेकर पीछे आ रहा था। उसने घायल अवस्था में भाई की पहचान कर तुरंत ई-रिक्शा से हरिद्वार की ओर ले...