Rampur News: खेत में कूड़ा डालने का विरोध करने पर महिला से मारपीट
रामपुर, सितम्बर 30 -- Rampur News: बिलासपुर। खेत में कूड़ा डालने का विरोध करने पर तीन लोगों ने महिला के साथ गाली-गलौज कर लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। नगर के मोहल्ला साहूकारा निवासी नाजरीन पत्नी अकील ने पुलिस को तहरीर सौंपी। उसने बताया कि मोबिन, अफरोज और सीमा लगातार उनके खेत में कूड़ा डाल रहे हैं। उसने जब इसका कारण पूछा तो तीनों गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद महिला घर जाने लगी तो रास्ते में रोककर तीनों ने लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट में महिला को गंभीर चोटें आईं। प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक प्रदीप कुम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.