रामपुर, अक्टूबर 13 -- Rampur News: टांडा। ग्राम खजुआखेड़ा में खेत की जुताई के दौरान हुए विवाद में दो भाइयों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला कर इरफान की कलाई तोड़ दी और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला मस्जिद कोहना निवासी मोहम्मद इंतजाम के अनुसार, चौदह सितंबर को वह अपने भाइयों इकराम और इरफान के साथ खेत में जुताई करा रहे थे। इसी दौरान मोहम्मद आकिब, मोहम्मद अनीस और मोहम्मद रिजवान वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अनीस ने डंडा मारकर इरफान की कलाई तोड़ दी, जबकि इकराम को भी पीटा गया।घटना यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: खेत की मेड़ काटने से रोका तो लाठी से पीटा में घायल दोनों भाइयों का टांडा सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया। ...