रामपुर, जुलाई 3 -- Rampur News: मिलक, संवाददाता। क्षेत्र में खेत पर धान की पौध उखाड़ रहे युवक को सांप ने डस लिया। युवक को आनन फानन में नगर के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। इलाज के बाद सकुशल उसको घर भेज दिया गया।क्षेत्र के ग्राम सिंगरा निवासी युवक विक्की ग्राम चिचोली में खेत पर गुरुवार को पौध उखाड़ने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उनके पैर में डस लिया। डसने के बाद तेज दर्द से कराहते हुए वह घर पहुंचा। परिजन आनन फानन में उसे लेकर नगर के सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उपचार हेतु उसे भर्ती कर लिया शुक्रवार को इलाज के बाद उसे साकुशल घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...