रामपुर, सितम्बर 23 -- Rampur News: मसवासी। क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में राशन की दुकान के प्रस्ताव को लेकर आयोजित बैठक के दौरान ग्रामीणों के बीच हंगामा और नोकझोंक हो गई। बैठक में कोरम पूरा नहीं होने के कारण राशन की दुकान का प्रस्ताव पारित नहीं हो सका। अब आगामी 30 सितंबर को दोबारा बैठक आयोजित कर राशन की दुकान के प्रस्ताव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। बताया गया है कि खुशहालपुर गांव की राशन वितरण व्यवस्था पिछले करीब छह माह से शिकारपुर गांव के कोटा डीलर से संबद्ध है। ग्रामीणों की लंबे समय से गांव में ही राशन की दुकान आवंटित किए जाने की मांग है। इसी को लेकर मंगलवार को राशन की दुकान के प्रस्ताव के लिए उच्च प्राथमिक विद्यालय में बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान प्रस्ताव को लेकर ग्रामीणों के बीच कहासुनी और नोकझोंक की स्थिति बन गई। हंगामे के बीच अधिक...