Rampur News: खीरे की फसल में दवा छिड़कते समय युवक को सांप ने डसा
रामपुर, नवम्बर 1 -- Rampur News: खेत में खीरे की फसल पर दवा का छिड़काव कर रहा युवक सर्पदंश का शिकार हो गया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। कोतवाली क्षेत्र के गांव मित्तरपुर निवासी राजवीर रविवार दोपहर करीब दो बजे अपने खेत में खीरे की फसल पर दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। घटना के बाद युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल सीएचसी शाहबाद लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.