रामपुर, अक्टूबर 24 -- Rampur News: स्वार। क्षेत्र के ग्राम मधुपुरा में खाना ठंडा होने को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों का विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने विवाहिता के पिता के साथ मारपीट की और विवाहिता को अपने साथ ले जाने से भी इनकार कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम मधुपुरा निवासी युवती का चार दिन पूर्व उत्तराखंड के बाजपुर निवासी युवक से विवाह हुआ था। शुक्रवार को विवाहिता को लेने के लिए उसके ससुराल पक्ष के लोग मधुपुरा पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान खाना ठंडा होने को लेकर वे नाराज हो गए और अन्य मांगें भी करने लगे। विवाहिता पक्ष के लोगों ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन विवाद बढ़ गया। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने विवाहिता के पिता के साथ मारपीट कर दी। इसके ब...