Rampur News: कड़ी सुरक्षा के बीच 17 केंद्रों पर शुरू हुई पीईटी
रामपुर, अक्टूबर 25 -- Rampur News: जिले में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 17 परीक्षा केंद्रों पर शुरू हुई। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। केंद्रों पर निगरानी रखी गई और परीक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिले में परीक्षा के लिए कुल 17 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 10 राजकीय और सात सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध विद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक पाली में 5664 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की जांच के बाद प्रवेश दिया गया, ताकि परीक्षा की शुचिता बनाए रखी जा सके। यह भी पढ़ें- Basti News: जिले के 34 केन्द्रों पर शुरू हुई पहली पाली की पेट परीक्षा, 13 हजार हैं पंजीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.