रामपुर, अक्टूबर 26 -- Rampur News: कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली 21 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने बदायूं निवासी एक युवक और उसके दो साथियों पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने तथा जबरन शादी करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के लेबर कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति की बेटी 21 अक्तूबर की सुबह करीब नौ बजे कॉलेज जाने की बात कहकर घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत की। आरोप लगाया गया है कि बदायूं जिले के कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी रमन अपने दो साथियों रविकांत और अमन के साथ मिलकर युवती को ले गया। ...