रामपुर, अक्टूबर 27 -- Rampur News: केमरी में चल रही रामलीला में रविवार रात भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का भव्य मंचन किया गया। जैसे ही मंच पर राजा दशरथ के दरबार में गुरू वशिष्ठ ने राम जन्म की घोषणा की और बालक राम का स्वरूप मंच पर आया, पूरा पंडाल जय श्रीराम और बालक राम चंद्र की जय के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता जयदेव यदुवंशी ने अपने संबोधन में कहा -भगवान राम किसी एक दल के नहीं, बल्कि पूरे समाज के आदर्श हैं। उनका जीवन त्याग, मर्यादा और सबको साथ लेकर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- Barabanki News: करुणा, मर्यादा एवं आदर्श का स्वरूप हैं प्रभु राम: ऋचा मिश्रा इस अवसर पर वकील हैदराबादी, लाखन सिंह, जगदीश गुप्ता,तौफीक अहमद, सलमान आदि लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Balia News: रतसर की र...